🚩🔱 ❄ *«ॐ»«ॐ»«ॐ»* ❄ 🔱🚩
🌹🔱 💠 *भक्ति ⚜ सुधा* 💠 🔱🌹
*※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※*
🌹🌟 *राधे नाम संग हरि बोल* 🌟🌹
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🔅 *संकल्पबल* :
{ *गत ब्लॉग से आगे* }
शावरी मन्त्रों के अक्षर अनमिल, अर्थ और पुरश्चरण का सम्बन्ध नहीं, फिर भी फल होता ही है। यही क्यों, गायत्री मन्त्र का हिन्दी, उर्दू, इंगलिश आदि भाषाओं में अनुवाद करके जप किया जाय, तो वह चमत्कार नहीं होता, परन्तु यदि अर्थ न जानकर पवित्र होकर, पवित्र स्थान में नियमपूर्वक जप किया जाय, तो फल शान्ति आदि प्रत्यक्ष होती है। कोई मन्त्र तो देश, काल, आचार, विचार, व्यक्ति विशेष आदि की अपेक्षा नहीं रखते हैं। जैसे भगवान के श्रीराम, श्रीकृष्ण, श्रीदुर्गा, श्रीशिव आदि नाम। इनमें किसी भी विशिष्ट नियमों की अपेक्षा नहीं होती। भाव-कुभाव, अनख-आलस जिस किसी तरह भी जप करने से लाभ होता है। यहीं के लिये कहा जाता है कि भगवान के भजन व प्रिय-अप्रिय भाव से भी नामोच्चारण से पाप क्षय होता है। जैसे अनिच्छा से भी संस्पृष्ट होने से अग्नि जलाती ही है-
*हरिर्हरति पापानि दुष्ठचित्तैरपि स्मृतः।*
*अनिच्छयाऽपि संस्पष्टो दहत्येव हि पावकः।।*
*तुलसी अपने राम को रीझ भजै की खीझ ।*
*वपे बीज द्रुति जगमि हैं उलटे पड़े कि सीध।।*
परन्तु वैदिक मन्त्रों में, प्रणव में, गायत्री में देश-काल-जाति-नियम आदि भी अपेक्षित होते हैं। जैसे विभिन्न तृणों वीरुधों के विशिष्ट संश्लेष-विश्लेषों से विभिन्न शक्ति सम्पन्न औषधियाँ तैयार होती हैं। उनमें भी किस यन्त्र में किस तरह की औषधियाँ तैयार होती है। उनमें भी किस यन्त्र में किस तरह की औषधियाँ बन सकती हैं, किस यन्त्र में किस तरह की, इस विषय में विशिष्ट नियम हैं।
सब यन्त्रों में सब औषधियाँ नहीं बन सकतीं। न सब पात्रों में रखी ही जा सकती हैं। जैसे भिन्न-भिन्न यन्त्रों से भिन्न-भिन्न कार्य सम्पन्न हो सकते हैं, वैसे ही भिन्न-भिन्न कर्म और भिन्न-भिन्न मन्त्रों के भिन्न-भिन्न अधिकारी हैं। अत एव जिन प्राणियों-मनुष्यों का मन्त्रों द्वारा निषेकादिश्मशानान्त संस्कार कहा गया है, वे ही शास्त्रों के पठन के अधिकारी हैं।
{ *शेष आगे के ब्लॉग में* }
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
❄ *कृष्णा श्री राधाप्रेमी* ❄
https://www.facebook.com/shriradhapremi/
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹۞☀∥ *राधेकृष्ण: शरणम्* ∥☀۞🌹
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹एक बार *प्रेम* से बोलिए ..
🌸 जय जय *"श्री राधे"*🌹
🌹प्यारी श्री *"राधे राधे* 🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें