🚩🔱 ❄ *«ॐ»«ॐ»«ॐ»* ❄ 🔱🚩
🌹🔱 💠 *भक्ति ⚜ सुधा* 💠 🔱🌹
*※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※*
🌹🌟 *राधे नाम संग हरि बोल* 🌟🌹
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🔅 *शिवलिंगोपासना-रहस्य* :
{ *गत ब्लॉग से आगे* }
लोक में प्रेम, काम या इच्छा का मुख्य विषय आनन्द ही है। सुख में साक्षात कामना और उससे अन्य में सुख का साधन होने से इच्छा होती हे, इसीलिये आनन्द और तद्रूप आत्मा निरतिशय, निरुपाधिक परप्रेम का आस्पद है, अन्य वस्तुएँ सतिशय, सोपाधिक अपर प्रेम के आस्पद हैं। कान्त को कान्ता की कामना, उसको सुखाभिव्यंजक एवं सुखमय समझकर ही होती है। कामना या तृष्णा से व्यथित हृदय में स्वरूपभूत आत्मानन्द का प्राकट्य नहीं होता। परन्तु, अभिलषित कान्ता की प्राप्ति होने पर क्षण भर के लिये वह तृष्णा निवृत्त हो जाती है, बस तभी अन्तर्मुख किंचित शान्त मन पर आत्मानन्द का प्राकट्य होता है। परन्तु, आत्मा में ही आनन्द है अथवा आनन्ददाभिव्यंजक तृष्णा की निवृति में, इसको तो विवेकी ही जानता है, अविवेकी तो आत्मा के स्वरूपभूत आनन्द को नहीं समझता। तृष्णा निवर्तक सुन्दरी कान्ता में ही आनन्द मानता है। अतएव, उसी की पुनः तृष्णा करता है और फिर कान्ताप्राप्ति की तृष्णारूपी व्यथा की निवृत्ति से आनन्दित होकर फिर उसी को चाहता है।
विवेकी समझता है कि यद्यपि कान्ताप्राप्ति अनन्तर आनन्द होता है, तथापि कान्ता साक्षात आनन्दरूप नहीं है किन्तु तृष्णानिवृत्ति, मनःशान्ति से आत्मा का ही आनन्द प्रकट होता है। आनन्द की प्राप्ति कान्ता दूरतः कारण है, सो भी आनन्दजनकत्व या आनन्दमयत्व की भ्रान्ति से। जैसे विष के प्रभाव से कटु निम्ब मे मिठास प्रतीत होती है, वैसे ही भ्रान्ति या मोह के प्रभाव से मांसमयी कान्ता में आनन्द का भान होता है। परन्तु, इसके अतिरिक्त शुद्ध आनन्द या आत्मा में जो प्रेम, आनन्द, कामना है, वह तो स्वाभाविक है, आत्मा का अंश ही है इसीलिये अद्वैत आत्मा की निरुपाधिक प्रेम का आस्पद कहा जाता है, परन्तु, वहाँ प्रेम और उसके आश्रय तथा विषय में भेद नहीं है।
प्रेम, आनन्द, रस यह सभी आत्मा का स्वरूप है। रसरूप आनन्द से ही समस्त विश्व उत्पन्न होता है, अतः सब में उसका होना अनिवार्य है। इसीलिये जिस तरह सोपाधिक आनन्द और सोपाधिक प्रेम सर्वत्र है ही, उसी तरह कान्ता भी सोपाधिक आनन्दरूप कही जा सकती है। अतएव वह सोपाधिक प्रेम का विषय भी है। परन्तु निरुपाधिक प्रेम तो निरूपाधिक आत्मा में ही होना ठीक है। जैसे सत् के ही सविशेष रूप में अनुकूलता, प्रतिकूलता, हेयता, उपादेयता होती है, निर्विशेष तो शुद्ध आत्मा ही है, वैसे ही सविशेष आनन्द और प्रेम में भी हेयता, उपादेयता है।
{ *शेष आगे के ब्लॉग में* }
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹प्रिय भगवद्भक्तजन... विभिन्न हिंदू धर्मग्रंथों के आधार पर भगवद्कृपा से शेयर हुऐ हमारे भक्तिमय लेख अगर आपको पसंद आते है और आप इन्हें अपने निजी नं. पर या अपने भक्ति समूह में चाहते है तो हमें हमारे नं. 9009290042 पर मैसेज करें।💐
🌹अब आप👇🏻नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके हमारे लेख फेसबुक व गूगल ब्लॉग पर भी पढ़ सकते हैं। हमारे लेखों संबंधित पसंद, नापसंद या शंका समाधान हेतु अपने विचार हमें अवश्य व्यक्त करें हम आपके आभारी रहेंगे। 💐
🌹सत्चर्चा हेतु आप हमें प्रात: 9:00 से 10:00 बजे के मध्य फोनकॉल भी कर सकते हैं हमें आपके सत्संग से अति प्रसन्नता होगी 💐🙏
❄ *कृष्णा श्री राधाप्रेमी* ❄
https://www.facebook.com/shriradhapremi/
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹۞☀∥ *राधेकृष्ण: शरणम्* ∥☀۞🌹
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹एक बार *प्रेम* से बोलिए ..
🌸 जय जय *"श्री राधे"*🌹
🌹प्यारी श्री *"राधे राधे* 🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें