🚩🔱 ❄ *«ॐ»«ॐ»«ॐ»* ❄ 🔱🚩
🌹🔱 💠 *भक्ति ⚜ सुधा* 💠 🔱🌹
*※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※*
🌹🌟 *राधे नाम संग हरि बोल* 🌟🌹
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🔅 *शिवलिंगोपासना-रहस्य* :
{ *गत ब्लॉग से आगे* }
ज्योतिर्लिंग का स्वरूप इस तरह समझना चाहिय-
*‘‘नासदासीन्नो सदासीत्तदानी नासीदजो नो व्योमापरो यत्।’’*
*‘‘न सन्न चासच्छिव एव केवलः।’’*
अर्थात पहले कुछ भी नहीं था। केवल शिवस्वरूप ही था।
*‘‘सर्वे निमेषा जज्ञिरे विद्युतः पुरुषदधि।*
*नैनमूर्ध्वं न तिर्यंचं न मध्यें परिजग्रभन्।।’’*
उसी से विद्युत पुरुष और फिर उससे निमेषादि काल-विभाग उत्पन्न हुए। वही विद्युत पुरुष ज्योतिर्लिंग हुआ। उसका पार आदि, अन्त, मध्य कहीं से किसी को नहीं मिला।
वही *‘‘तदण्डमभवद्वैमं सहस्रांशुसमप्रभम्’’* है। अर्थात् सूर्यके समान परम तेजोमय अण्ड उत्पन्न हुआ।
*‘‘तल्लिंगसंज्ञितं साक्षातेजो माहेश्वरं परम्।*
*तदेव मूलप्रकृतिर्माया च गगनात्मिका।।*
ब्रह्माण्डपिण्ड सप्तावरण प्रकृतिरूप योनि से आवृत- परिवेष्ठित - हैं। ‘शिवपुराण’ में लिंग शब्द की व्युत्पत्ति इस प्रकार बतलायी गयी है-
*‘‘भगवन्तं महादेवं शिवलिंगं प्रपूजयेत्।*
*लेकप्रसविता सूर्यस्तच्चिह्नं प्रसवाद्भवेत्।।*
*लिंगे प्रसूतिकर्तारं लिंगिनं पुरुषो यजेत्।*
*लिंगार्थगमकं चिह्नं लिंगमित्यभिधीयते।।*
*लिंगमर्थ हि पुरुषं शिवं गमयतीत्यदः।*
*शिवशक्तयोश्च चिह्नस्य मेलनं लिगमुच्यते।।’’*
अर्थात शिवशक्ति के चिह्न्न का सम्मिलन ही लिंग हैं। लिंग में विश्वप्रसूति-कर्ता की अर्चा करनी चाहिये। यह परमार्थ शिवतत्त्व का गमक, बोधक होने से भी लिंग कहलाता है। प्रणय भी भगवान का ज्ञापक होने से लिंग कहा गया है। पंचाक्षर उसका स्थूल रूप है-
*‘‘तदेव लिंग प्रथमे प्रणवं सार्वकामिकम।*
*सूक्ष्मप्रणवरूपं हि सूक्ष्मरूपन्तु निष्कलम्।।*
*स्थूललिंग हि सकलं तत्पंचाक्षरमुच्यते।’’*
माघ कृष्ण चतुर्दशी महाशिवरात्रि के दिन कोटिसूर्य समान परम तेजोमय शिवलिंग का प्रादुर्भाव हुआ है -
*‘‘माघकृष्णचतुर्दश्यामादिदेवो महानिशि।*
*शिवलिंगतयोद्भूतः कोटिसूर्यसमप्रभः।।’’*
{ *शेष आगे के ब्लॉग में* }
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹प्रिय भगवद्भक्तजन... विभिन्न हिंदू धर्मग्रंथों के आधार पर भगवद्कृपा से शेयर हुऐ हमारे भक्तिमय लेख अगर आपको पसंद आते है और आप इन्हें अपने निजी मो. नं. पर या अपने भक्ति समूह में चाहते है तो हमें हमारे मो. नं. 9009290042 पर मैसेज करें।💐
🌹अब आप👇🏻नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके हमारे लेख फेसबुक व गूगल ब्लॉग पर भी पढ़ सकते हैं। हमारे लेखों संबंधित पसंद, नापसंद या शंका समाधान हेतु अपने विचार हमें अवश्य व्यक्त करें हम आपके आभारी रहेंगे। 💐
🌹सत्चर्चा हेतु आप हमें प्रात: 9:00 से 10:00 बजे के मध्य फोनकॉल भी कर सकते हैं हमें आपके सत्संग से अति प्रसन्नता होगी 💐🙏
❄ *कृष्णा श्री राधाप्रेमी* ❄
https://www.facebook.com/shriradhapremi/
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹۞☀∥ *राधेकृष्ण: शरणम्* ∥☀۞🌹
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹एक बार *प्रेम* से बोलिए ..
🌸 जय जय *"श्री राधे"*🌹
🌹प्यारी श्री *"राधे राधे* 🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें