🚩🔱 ❄ *«ॐ»«ॐ»«ॐ»* ❄ 🔱🚩
🌹🔱 💠 *भक्ति ⚜ सुधा* 💠 🔱🌹
*※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※*
🌹🌟 *राधे नाम संग हरि बोल* 🌟🌹
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🔅 *शिवलिंगोपासना-रहस्य* :
{ *गत ब्लॉग से आगे* }
सुन्दर, मनोहर देवता और तद्विषयक प्रेम आदि उपादेय है, सुन्दरी वेश्यादि की आनन्दरूपता और तद्विषयक प्रेम हेय है। जैसे अतिपवित्र दुग्ध भी अपवित्र पात्र के संसर्ग से अपवित्र समझा जाता है, वैसे ही आनन्द और प्रेम भी अपवित्र उपाधियों, के संसर्ग से दूषित हो जाता है। शास्त्रनिषिद्ध विषयों में आनन्द और प्रेम दोष है, हेय है। शास्त्रविहित विषयों में आनन्द और प्रेम पुण्य है, उपादेय है। परन्तु, निर्विशेष, सर्वोपाधियुक्त प्रेम, आनन्द तो स्पष्ट आत्मा या ब्रह्म ही है। इतने पर भी आनन्द और प्रेम सभी है। आत्मा के ही अंश अपवित्र विषय के दूषण से ही कामिनी आदि विषयक प्रेम को मन या राग आदि कहा जाता है, देवता विषयक प्रेम को भक्ति अदि कहा जाता है। सजातीय में ही सजातीय का आकर्षण होता है। बस यह आकर्षण ही प्रेम या काम है कान्ताकान्त दोनों ही में रहने वाली तत्तदवच्छिन्न रस या आनन्द में ही जो परस्पर आकषर्ण है, वही काम है।
समष्टि ब्रह्म का प्रकृति की ओर झुकाव आधिदैविक काम है। परन्तु जहाँ शुद्ध सच्चिदानन्दघन परब्रह्म का स्वरूप में ही आकर्षण होता है, किंवा आत्मा का अपने ही अत्यन्त अभिन्न स्वरूप में ही जो आकर्षण या निरतिशय, निरुपाधिक प्रेम, है वह तो आत्मस्वरूप ही है। यही राधा-कृष्ण, गौरी-शंकर, अर्द्धनारीश्वर का परस्पर प्रेम, परस्पर आकर्षण है और यह शुद्ध प्रेम ही शुद्ध काम है। यह कामेश्वर या कृष्ण का स्वरूप ही है। अनन्त ब्रह्माण्ड में विस्तीर्ण कामबिन्दु मन्मथ है। परन्तु, सौन्दर्यमाधुर्यसार-सर्वस्व, निखिल रसामृतिमूर्त्ति कृष्णचन्द्र को जो अपनी ही स्वरूपभूता माधुर्याधिष्ठात्री राधा में आकर्षण है, वह तो साक्षात् मन्मथमन्मथ ही है। उनका सौन्दर्य ऐसा अद्भुत है कि उन्हें ही विस्मृत कर देता है।
काम उनकी पदनख-मणि-चन्द्रिका की रश्मिच्छटा को देखकर मुग्ध हो गया। उसका स्त्रीत्व-पुरषत्वभाव ही मिट गया, उसने अपने मन में यह ठान लिया कि अनन्त जन्मों तक भी तपस्या करके ब्रजांगनाभाव प्राप्त कर श्रीकृष्ण के पद-नख-मणि-चन्द्रिका का सेवन करूँगा। परन्तु, यहाँ तो कृष्ण ने ही अपने स्वरूप पर मुग्ध होकर उस रस समास्वादन के लिये ब्रजांगनाभावप्रप्त्यर्थ तपस्या का विचार कर लिया।
यहाँ शुद्ध परमतत्त्व में ही शिवशक्तिभाव, अर्द्धनारीश्वरभाव और शद्ध आकर्षण प्रेम या काम है। सत्रूप गौरी एवं चित्रूप शिव दोनों ही जब अर्द्धनारीश्वर के रूप में मिथुनीभूत (सम्मिलित) होते हैं, तभी पूर्ण सच्चिदानन्द का भाव व्यक्त होता है, परन्तु यह भेद केवल औपचारिक ही है, वास्तव में तो वे दोनों एक ही हैं।
{ *शेष आगे के ब्लॉग में* }
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹प्रिय भगवद्भक्तजन... विभिन्न हिंदू धर्मग्रंथों के आधार पर भगवद्कृपा से शेयर हुऐ हमारे भक्तिमय लेख अगर आपको पसंद आते है और आप इन्हें अपने निजी मो. नं. पर या अपने भक्ति समूह में चाहते है तो हमें हमारे मो. नं. 9009290042 पर मैसेज करें।💐
🌹अब आप👇🏻नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके हमारे लेख फेसबुक व गूगल ब्लॉग पर भी पढ़ सकते हैं। हमारे लेखों संबंधित पसंद, नापसंद या शंका समाधान हेतु अपने विचार हमें अवश्य व्यक्त करें हम आपके आभारी रहेंगे। 💐
🌹सत्चर्चा हेतु आप हमें प्रात: 9:00 से 10:00 बजे के मध्य फोनकॉल भी कर सकते हैं हमें आपके सत्संग से अति प्रसन्नता होगी 💐🙏
❄ *कृष्णा श्री राधाप्रेमी* ❄
https://www.facebook.com/shriradhapremi/
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹۞☀∥ *राधेकृष्ण: शरणम्* ∥☀۞🌹
*※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※*
🌹एक बार *प्रेम* से बोलिए ..
🌸 जय जय *"श्री राधे"*🌹
🌹प्यारी श्री *"राधे राधे* 🌹
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें